Saturday, April 21, 2018

प्रत्येक विकासखण्ड में 5 मई तक होंगी किसान कल्याण कार्यशाला प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देश


प्रत्येक विकासखण्ड में 5 मई तक होंगी किसान कल्याण कार्यशाला

प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देश
 


 अनूपपुर 21 अप्रैल 2018 /प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिये 14 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन शुरू हो चुका है। यह कार्यशालाएँ 5 मई तक जारी रहेगी।
कार्यशाला में उप-सचालक कृषि, परियोजना संचालक 'आत्मा', उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी और सहायक संचालक मत्स्य पालन विशेष रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजोरा ने कार्यशाला के प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रत्येक कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र दिये जायें। किसानों को जैविक खेती के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाये। कार्यशाला में उन किसानों को भी अपने विचार रखने के अवसर दिये जायें, जिन्होंने नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है। कार्यशाला में जन-प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के लिये भी कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें