Saturday, April 21, 2018

अनूपपुर ज़िले मे कुल 283735 श्रमिकों के आवेदन हुए हैं प्राप्त 5000 आवेदनों का हो चुका है सत्यापन/पंजीयन

अनूपपुर ज़िले मे कुल 283735 श्रमिकों के आवेदन हुए हैं प्राप्त
5000 आवेदनों का हो चुका है सत्यापन/पंजीयन


अनूपपुर 21 अप्रैल 2018 / अनूपपुर ज़िले मे चलाये गए असंगठित मजदूरों के पंजीयन के अभियान के फलस्वरूप कुल 283735 श्रमिकों के आवेदन प्राप्त हुए है। इन आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है । ज़िले मे कुल 5000 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है। ज़िले मे अब तक सर्वाधिक पंजीयन के सत्यापन का कार्य कोतमा जनपद मे कुल 3606 हुआ है। जनपद जैतहरी मे 579, जनपद अनूपपुर मे 358, नगरपालिका पासन मे 285, नगरपालिका परिषद बिजुरी मे 152, नगरपालिका कोतमा मे 70, नगर परिषद  अनूपपुर मे 25 और नगर परिषद अमरकंटक  मे 25 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने समस्त संबन्धित अधिकारियों को पंजीयन के सत्यापन के कार्य मे विशेष प्रयास करने के लिए कहा है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें