Showing posts with label ग्राम स्वराज अभियान. Show all posts
Showing posts with label ग्राम स्वराज अभियान. Show all posts

Saturday, April 21, 2018

ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे मनाया गया उज्ज्वला दिवस

ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे मनाया गया उज्ज्वला दिवस





अनूपपुर 21 अप्रैल 2018/ अनूपपुर ज़िले के पुष्पराजगढ़ जनपद के गावों करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत कल उज्ज्वला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे ज़िला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने  बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे शासन द्वारा विस्तार किया गया है, नए वित्तीय वर्ष से एसईसीसी सूची के अतिरिक्त भी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आपने बताया कि 5 करोड़ के स्थान पर कुल हितग्राहियों का लक्ष्य बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया है। अब एसईसीसी सूची के अतिरिक्त एससी/एसटी परिवारों की समस्त बीपीएल महिलाएं, पीएमएवाई(ग्रामीण) के लाभार्थी,अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य, वनवासी आदि भी पात्रता की शर्तें पूरी होने के बाद लाभान्वित किया जाएंगे। इस परिवर्तन के आवेदन स्वीकार करने का कार्य  1 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है। 

 श्री पटेल ने बताया कि करौदी, जरही, बहपुर , उमनिया एवं बेलगाव मे ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकन का कार्य किया जा चुका है एवं उसी क्रम मे उपरोक्त ग्रामों मे कल उज्ज्वला दिवस आयोजन के माध्यम से कनैक्शन वितरण का कार्य किया गया। ग्राम जरही मे कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने हितग्राहियों को उज्ज्वला कनैक्शन का वितरण किया साथ ही एलपीजी सिलिंडर के उपयोग मे रखने वाली सावधानियों के बारे मे भी बताया।पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ श्री सुदामा सिंह ने कहा शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ से क्षेत्र के लोगो को आर्थिक हालत मे सुधार हो रहा है । उज्ज्वला के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को धुए से हो रही तकलीफ से निजात मिलेगी । कार्यक्रम के दौरान गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा एलपीजी उपयोग  के  सुरक्षित तरीकों के बारे मे बताया गया। 

Friday, April 20, 2018

ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा करने आयें भारत सरकार के अधिकारियों ने किया ग्रामीणों सें सीधा संवाद


 
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
   
 
   14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत जरही, करैधी, उमनिया, बेलगांव, बहपुर, के निर्धन घरों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष का शत-प्रतिशत कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा के लिए भारत सरकार से उपसचिव श्रीरमेश कुमार ममगई व अवर सचिव श्रीशमी अहमद खान चयनित गांवों की भ्रमण में है। अधिकारी द्वय के साथ ही अपर कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी. तिवारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. त्रिपाठी जि.पं. के परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश द्विवेदी श्री रामनाथ कोरी सहायक यंत्री श्री डी.एस. भदौरिया सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविन्द सिंह उपयंत्री श्री रविशंकर डोगरवार सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
   भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर चर्चाऐं की गई अधिकारियों ने विभागी अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

Thursday, April 19, 2018

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु बहपुर में विशेष शिविर आज

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु बहपुर में विशेष शिविर आज 

अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेढ़म ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ, बहपुर और बेलगवाँ का शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जाना है। इस हेतु ग्राम बहपुर में आज 20 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। इन शिविरों में विद्युत संबंधी समस्यों एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जावेगा।

Wednesday, April 18, 2018

ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा

ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा


अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ,बांकुर और बेलगवाँ मे ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा अभियान के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों पर विशिष्ट आयोजन करने के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाएं जिला, जनपद, ग्राम स्तर पर करेंगे। आपने बताया कि स्वच्छ भारत के कार्यक्रम के लिये 18 अप्रैल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल के कार्यक्रम के लिये खाद्य विभाग नोडल विभाग रहेगा। राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस कार्यक्रम के लिये 24 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। ग्राम स्वराज दिवस के दिन 28 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सौभाग्य योजना के लिये सहयोगी ऊर्जा विभाग नोडल विभाग रहेंगे। आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नोडल विभाग रहेगा। किसान कल्याण दिवस 2 मई के कार्यक्रमों के लिये कृषि विभाग नोडल विभाग रहेगा एवं आजीविका दिवस 5 मई के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सहयोगी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा।
“ग्राम स्वराज अभियान- सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास कार्यक्रम” का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है।
   ग्राम स्वराज अभियान के दौरान प्रदेश के 404 गांवों के लिए विशेष पहल शुरू की जा रही है।  इस अभियान के अंतर्गत  उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाएगा।

अनूपपुर मे पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ,बांकुर और बेलगवाँ को ग्राम स्वराज अभियान के लिए चयनित किया गया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने वंक्षित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वसहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग लेने एवं अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा एवं योजना बद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।आपने बताया कि इन 5 गावों मे कुल 2458 परिवार एवं कुल आबादी 10036 है। इनमे 1681 परिवार अनुसूचित जाति, 610 परिवार अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72 एवं 95 सामान्य परिवार हैं ।


Tuesday, April 17, 2018

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडा़म एवं सहायक अभियंता अखिलेश पटीदार की उपस्थित में ग्राम स्वराज के अभियान के तहत जरही में शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में ग्राम जरही के कुल 9 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिये गये।

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेढ़म ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ, बहपुर और बेलगवाँ का शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जाना है। इस हेतु ग्राम उमनिहा में आज 18 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। इन शिविरों में विद्युत संबंधी समस्यों एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जावेगा।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें