Showing posts with label विशेष कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label विशेष कार्यक्रम. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

पौध प्रसाद से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल नर्मदा मंदिर अमरकंटक एवं ज़िला प्रशासन का उत्कृष्ट प्रयास



पौध प्रसाद से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
नर्मदा मंदिर अमरकंटक एवं ज़िला प्रशासन का उत्कृष्ट प्रयास



अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ प्रकृति की गोद मे बसा अनूपपुर का अमरकंटक क्षेत्र पूरे प्रदेश मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का केंद्र रहा है। पूरे प्रदेश मे पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से की गयी नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा का प्रारम्भ एवं समापन इसी क्षेत्र मे हुआ है। इस यात्रा ने प्रदेश नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व मे जल संरक्षण एवं जीवनदायिनी नदियों के पुनर्जीवन हेतु अलख जगाई। जीवन को शांति पूर्वक जीने एवं प्रगति पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहना यहाँ की स्वाभाविक वृत्ति है। गत वर्ष नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रो मे किये गए वृक्षारोपण मे स्थानीय जनो की सहभागिता यहाँ के लोगों की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को निरूपित करती है।
यहाँ यह चर्चा का विषय है क्या पौधारोपण पर्याप्त है? क्या पौधारोपण मात्र से प्रकृति को सुरक्षित किया जा सकता है? पौधारोपण प्रकृति के स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रथम चरण है। यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए जनमानस का रुझान है। प्रकृति की देनों के प्रति मनुष्य के दायित्वों के निर्वहन की समझ है। इन दायित्वों के निर्वहन के लिए आवश्यक है कि प्रकृति की सुरक्षा का भाव मनसा वाचा कर्मणा मे आ जाए। पौधारोपण के साथ उनका पालन पोषण कर उन्हे वृक्ष का रूप प्रदान करने मे सहयोग देना। प्रकृति की स्वयं एवं अन्य कारको से सुरक्षा करना ही प्रकृति की अनगिनत देनों के प्रति हमारे दायित्वों का निर्वहन है। यह भाव अगर सभी के मन, वाणी एवं कर्म मे आ गया तो प्रकृति की सुरक्षा के प्रति चिन्तित नहीं होना पड़ेगा।
इस भाव को कैसे लाया जाय , कैसे और मजबूती प्रदान की जाय। नर्मदा मंदिर अमरकंटक, आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन एवं ज़िला प्रशासन ने विचार विमर्श किया। और यह बात सामने आई कि अमरकंटक की पवित्रता क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो मे स्वीकार्य है। यहाँ की पावन मिट्टी सभी के लिए पूज्य है। पर्यावरण सुरक्षा की भावना को अमरकंटक की पवित्रता से जोड़कर दोनों ही भावनाओ विशेषकर पर्यावरण सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाय। अधिक से अधिक संख्या मे आम जनो मे इस भावना को उत्पन्न किया जाय एवं भावना पर आधारित कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाय।
इसी भावना को बल प्रदान करने हेतु नर्मदा मंदिर अमरकंटक एवं ज़िला प्रशासन ने अमरकंटक की पावन भूमि मे तैयार किए, नर्मदा मंदिर मे पूजित पौधों को दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप, स्मृति चिन्ह स्वरूप देने की पहल की है। इस पहल से आज 12 जुलाई की यह तारीख और भी पवित्र हो गयी है।

पर्यावरण संरक्षण सामुदायिक सहभागिता पर आधारित
समाज के सहयोग के बिना यह संकल्पना अधूरी – आयुक्त श्री जैन
आज क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है। प्रकृति के संरक्षण मे समुदाय की सहभागिता नितांत आवश्यक है। आमजनों के सहयोग के बिना पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की संकल्पना अधूरी है। उक्त विचार आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने नर्मदा मंदिर मे पूजित पौधों को प्रसाद के रूप मे प्रदान करने की पहल की शुरुआत मे व्यक्त किए। आपने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्ति विशेष, शासन की ज़िम्मेदारी नहीं अपितु समस्त समुदाय की ज़िम्मेदारी है। इस अभियान की सफलता सभी की सक्रिय सहभागिता पर आधारित है। आपने कहा पौधप्रसाद की पहल का मुख्य लक्ष्य अधिकाधिक पौधारोपण, उनके संरक्षण के साथ, प्रकृति के प्रति ज़िम्मेदारी का, प्रकृति से लगाव का भाव लाना है। पूजित पौधों के प्रति श्रद्धा के भाव से पर्यावरण संरक्षण का भाव लाने हेतु यह पहल की गयी है। पूजित पौधों की सेवा करने से आमजन एवं आगामी पीढ़ी प्रकृति से जुड़ाव का वास्तविक अनुभव करेगी।श्री जैन ने समस्त दर्शनार्थियों से आग्रह किया है कि प्रसाद मे प्राप्त पौधों का रोपण कर उनकी सेवा कर उन्हे वृक्ष का रूप प्रदान करें। साथ ही अपने आस पास के लोगों मे भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव लाने का प्रयास करें।
पारिस्थितिक संतुलन एवं जैव विविधता बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण महत्वपूर्ण – सीसीएफ़ श्री ए के जोशी
मुख्य वन संरक्षक श्री ए के जोशी ने बताया वर्तमान समय मे लगभग सभी नागरिक मनुष्य के विकृत आचरण से पर्यावरण मे पड़ रहे दुष्प्रभाव से परिचित हैं। परंतु जानकारी का होना और उसको आचरण मे लाना दो पृथक विषय हैं। इसके लिए स्व्प्रेरणा आवश्यक है। इसी स्व्प्रेरणा की अनुभूति हेतु यह अभियान लाया गया है। यह जन जन का अभियान है। श्री जोशी ने बताया यदि दर्शनार्थी अपने घर मे ले जाकर वृक्षो को लालन पालन करना चाहते हैं तो वे पौधे अपने साथ ले जाए अगर किसी कारण वश ऐसा कर पाने मे वे असमर्थ हैं तो वृक्षारोपण हेतु भूखंड का चयन पौधों की प्रजाति के अनुकूल किया जा चुका है। दर्शनार्थी उन पौधों का रोपण चिन्हित स्थलों मे कर सकेंगे। चिन्हित स्थलों मे पौधों का रखरखाव वन विभाग द्वारा किया जाएगा।

प्रकृति का सम्मान बनेगा अमरकंटक की पहचान – कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि आयुक्त श्री जैन की इस पहल को सफल बनाने मे ज़िला प्रशासन एवं नर्मदा मंदिर अमरकंटक के प्रयास के साथ आम जनो का सहयोग आवश्यक है। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों के जुड़ाव के लिए है।यह जुड़ाव न सिर्फ अमरकंटक क्षेत्र वरन समस्त मानव जाति के लिए उदाहरण बनेगा। प्रकृति के प्रति हमारे स्नेह का उद्गार एवं प्रमाण बनाने के लिए यह पहल की गयी है। प्रकृति के सम्मान को अमरकंटक की पहचान बनाने के लिए समस्त दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं एवं प्रकृति प्रेमियों को इन पूजित पौधो की देख रेख कर इन्हे वृक्ष बनाना पड़ेगा।


गोबर से बने गमलों से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधो को पोषकतत्वों को प्रदान करने की पहल
इस कार्यक्रम मे ज़िला प्रशासन द्वारा गोबर से बने गमलों के माध्यम से पौधों को प्रदान करने की पहल भी की गयी। साथ ही गोबर से गमलों को बनाने की मशीन का भी प्रदर्शन कृषि विभाग द्वारा उपस्थित आगन्तुको के समक्ष किया गया। गोबर के गमलों से न केवल पशुपालक को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा साथ ही यह प्रयास ऐरा प्रथा की रोकथाम मे भी सहायक होगा। गोबर से निर्मित गमलों से प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा साथ ही पौधों को उपयोगी पोषक तत्वों  की प्राप्ति भी होगी जो कि पौधो की वृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य मे सहायक होगी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया क्षेत्र के द्वारा किया गया यह अनूठा प्रयास  अन्य ज़िलो के लिए भी भविष्य मे मार्गदर्शक बनेगा।
त्व्दीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे
पर्यावरण की सेवा ही माँ नर्मदा की सेवा है नीलु महाराज
1 पेढ 10 संतानों के समान
नर्मदा मंदिर अमरकंटक के पूज्य श्री नीलु महाराज जी ने सभी श्रद्धालुओं को बताया की एक वृक्ष की सेवा कर उसे बड़ा करना समाज को 10 योग्य संतानों की सेवा देने के बराबर पुण्य का कार्य है। आपने बताया कि ऋग्वेद मे भी वृक्षारोपण से होने वाले पुण्य की बात कही गयी है। आपने सभी प्रकार के पौधों का महत्व एवं उनके वृक्षारोपण के स्थान के बारे मे भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को बताया कि पुराणों के अनुसार हर एक व्यक्ति को कम से कम तीन पौधों का वृक्षारोपण कर उसकी सेवा अनिवार्यतः करनी चाहिए।

पहले दिन 2000 श्रद्धालुओं ने किया पौधारोपण 
आयुक्त श्री जैन कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी समेत कई श्रद्धालुओं ने पौधों को पुत्रवत मान सेवा करने की शपथ ली




उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 श्रद्धालु अमरकंटक मंदिर का भ्रमण प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन एवं धार्मिक कारणो से करते हैं। इस प्रकार लगभग वर्ष मे औसतन 2 से 3 लाख श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी यहाँ आते हैं। अगर सभी अपना कर्तव्य निभाएंगे तो निसंदेह पर्यावरण संरक्षण के लिए किसी अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता नहीं होगी। इस वृक्षारोपण अभियान के प्रथम दिवस 2000 पौधों को श्रद्धालुओं ने रोपण किया और अपने साथ भी ले गए जहां वे अपने घरो मे इनका रोपण कर देखभाल करेंगे। इस अवसर पर पौध प्रसाद प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने पौधे को पुत्रवत मानकर उसके रोपण एवं पालन पोषण करने की शपथ ली। पूजित पौधों के प्रदाय के  इस अवसर पर अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अंबिका प्रसाद तिवारी, नर्मदा मंदिर अमरकंटक के ट्रस्टी श्री उमेश द्विवेदी, हनुमानदास जी महाराज, जनप्रतिनिधि , पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या मे श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित थे।

आयुक्त श्री जैन ने ली पौधो को पुत्रवत मान पालन पोषण करने की शपथ


कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ली पौधो को पुत्रवत मान पालन पोषण करने की शपथ




Wednesday, July 11, 2018

12200 लोगों के 5 करोड़ 33 लाख के बिजली बिल माफ तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व अनूपपुर मे अब तक 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ

12200 लोगों के 5 करोड़ 33 लाख के बिजली बिल माफ
 तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व


अनूपपुर मे अब तक 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ





अनूपपुर 11 जुलाई 2018/ मध्यप्रदेश शासन की जनहितैषी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) अंतर्गत सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम अंतर्गत अनूपपुर ज़िले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों मे आयोजित ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व के अवसर पर 12200 हितग्राहियों के 5 करोड़ 33 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा (रतलाम) से जिलों के कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया। उक्त कार्यक्रम के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था तीनों कार्यक्रम स्थलो मे की गयी थी। उपस्थित हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनो ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर का कार्यक्रम नया पॉलिटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में, विधानसभा क्षेत्र कोतमा का कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन में, विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ का कार्यक्रम सामुदायिक भवन पुष्पराजगढ में आयोजित किया गया।

पिछड़ो को सशक्त करने का कार्य किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा - श्री रामलाल रौतेल
विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने कहा शासन द्वारा नित नए प्रयासो के माध्यम से पिछड़े लोगों को हर क्षेत्र पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सभी मे सशक्त कर उनके भविष्य को सँवारने का कार्य किया जाता रहा है और ऐसे ही किया जाता रहेगा। शासन की जन हितैषी संबल योजना के माध्यम से सभी क्षेत्रों मे असंगठित श्रमिकों छोटे एवं सीमांत कृषको सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। यह योजना शासन की जनहितैषी सोच की परिचायक है।
कार्यपालन यंत्री एमपीईकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर मे 5500 लोगों के 2 करोड़ 36 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र, विधानसभा क्षेत्र कोतमा मे 4000 लोगों के 1 करोड़ 76 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र एवं विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ मे 2700 लोगों के 1 करोड़ 21 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बक़ाया बिजली बिल स्कीम से अब तक अनूपपुर के 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ़ किए जा चुके हैं।कार्यक्रम मे ज़िला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी श्रीवास्तव, हितग्राहियों समेत जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या मे आम जन उपस्थित थे।


Thursday, May 31, 2018

जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये व्यवस्था हेतु अनुरक्षक नियुक्त

जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये व्यवस्था हेतु अनुरक्षक नियुक्त 

अनुपपुर | 31-मई-2018
 
   कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी की यात्रा हेतु जगन्नाथपुरी के लिए विशेष ट्रेन अनूपपुर से 4 जून को रवाना होगी तथा 9 जून को वापस आएगी। जगन्नाथपुरी के लिए 266 तीर्थयात्री यात्रा पर जायेगें।
   जिले से जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा व दर्शन आदि सुनिश्चित करने क उपरान्त उनको जिला मुख्यालय से वापस गन्तब्य स्थान (घर) तक पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के लिये अनुरक्षक नियुक्त की गई है। जिसमें दल प्रभारी तहसील कार्यालय अनूपपुर के राजस्व निरीक्षक श्री संतोष चौधरी मो.-9424546922, तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी श्री शिवकुमार पटेल मो.-8770526852, सचिव जनपद पंचायत कोतमा श्री दिलीप शर्मा मो.-9575982744, पी.सी.ओ. जनपद पंचायत जैतहरी श्री राजकिशोर गुप्ता मो.-7000437996, जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर श्री सुदामा पाण्डेय मो.-7987590193, जिला जनसम्पर्क कार्यालय अनूपपुर भृत्य श्री रामलखन तिवारी 9407001824 है।
   आपने कहा कि अनुरक्षक ट्रेन के प्रस्थान होने के उपरान्त प्रति 4 घन्टे बाद तीर्थयात्रियों की कुशलता के संबंध में नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रीमती मंजूषा शर्मा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी वरिष्ट लिपिक शाखा कार्यालय अनूपपुर मो.-8889241112 पर अवगत करायेगे। अनुरक्षक दल प्रमुख की यह जिम्मेदारी होगी कि यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों की सूची एवं प्रपत्र 3 जून तक वरिष्ट लिपिक शाखा से प्राप्त कर अपने साथ रखें तथा यात्रा के दौरान समय-समय पर यात्रियों की गणना करते रहे, एवं यात्रियों की उपस्थित कार्यालय को उपलब्ध करायें।   

Wednesday, April 18, 2018

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतरगत 36 तीर्थयात्रियों ने रामेश्वरम के लिए प्रस्थान किया

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतरगत 36 तीर्थयात्रियों ने रामेश्वरम के लिए प्रस्थान किया




अनूपपुर 18 अप्रैल 2018 /  अनूपपुर ज़िले के 36 तीर्थयात्रियों ने कल शाम 17 अप्रैल को रामेश्वरम धाम के दर्शन हेतु प्रस्थान किया। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने हेतु अनुरक्षक श्री अमर सिंह पीसीओ जैतहरी तीर्थयात्रियों के साथ मे गए हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के बाहर के निर्धारित तीर्थ-स्थानों में  यात्रा के लिए राज्य सरकार सहायता देती है। तीर्थ दर्शन योजना में  श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री जगन्नाथपुरी, श्री द्वारकापुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिरडी, तिरूपति, अजमेर शरीफ, काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वरम, सम्मेद शिखर, श्रवण बेलगोला और बेलांगणी चर्च, नागापट्टनम तीर्थ आदि शामिल  है।

ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा

ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा


अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ,बांकुर और बेलगवाँ मे ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा अभियान के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों पर विशिष्ट आयोजन करने के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाएं जिला, जनपद, ग्राम स्तर पर करेंगे। आपने बताया कि स्वच्छ भारत के कार्यक्रम के लिये 18 अप्रैल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल के कार्यक्रम के लिये खाद्य विभाग नोडल विभाग रहेगा। राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस कार्यक्रम के लिये 24 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। ग्राम स्वराज दिवस के दिन 28 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सौभाग्य योजना के लिये सहयोगी ऊर्जा विभाग नोडल विभाग रहेंगे। आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नोडल विभाग रहेगा। किसान कल्याण दिवस 2 मई के कार्यक्रमों के लिये कृषि विभाग नोडल विभाग रहेगा एवं आजीविका दिवस 5 मई के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सहयोगी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा।
“ग्राम स्वराज अभियान- सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास कार्यक्रम” का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है।
   ग्राम स्वराज अभियान के दौरान प्रदेश के 404 गांवों के लिए विशेष पहल शुरू की जा रही है।  इस अभियान के अंतर्गत  उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाएगा।

अनूपपुर मे पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ,बांकुर और बेलगवाँ को ग्राम स्वराज अभियान के लिए चयनित किया गया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने वंक्षित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वसहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग लेने एवं अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा एवं योजना बद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।आपने बताया कि इन 5 गावों मे कुल 2458 परिवार एवं कुल आबादी 10036 है। इनमे 1681 परिवार अनुसूचित जाति, 610 परिवार अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72 एवं 95 सामान्य परिवार हैं ।


Tuesday, April 17, 2018

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना

जरही के 9 परिवारों के जीवन में उजाला लाई सौभाग्य योजना 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडा़म एवं सहायक अभियंता अखिलेश पटीदार की उपस्थित में ग्राम स्वराज के अभियान के तहत जरही में शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में ग्राम जरही के कुल 9 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिये गये।

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु उमनिहा में विशेष शिविर आज 
 
अनुपपुर | 17-अप्रैल-2018
 
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेढ़म ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ, बहपुर और बेलगवाँ का शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जाना है। इस हेतु ग्राम उमनिहा में आज 18 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। इन शिविरों में विद्युत संबंधी समस्यों एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जावेगा।

Monday, April 16, 2018

किसान मेले में विभिन्न विकास विभागों द्वारा लगायी गयी थी छायाचित्र प्रदर्शनी

किसान मेले में विभिन्न विकास विभागों द्वारा लगायी गयी थी छायाचित्र प्रदर्शनी 
 
अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018
 
    जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में विभिन्न विकास विभागों जिसमें कृषि विभाग, जन सम्पर्क विभाग, आजीविका परियोजना, पशुपालन विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी थी। प्रदर्शनी में जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में सरकार की नीतियों, निर्णयों तथा उपलव्धियों को प्रदर्शित किया गया था। कृषि एवं पशु पालन विभाग की प्रदर्शनी में खेती एवं पशु पालन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को दिखाया गया था। छायाचित्र प्रदर्शनी का क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञान सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुपमती सिंह क्षेत्रीय विधायक श्री राम लाल रौतेल, कृषि समिति के सभापति श्री सुदामा सिंह, कलेक्टर श्री अजय शर्मा, श्री आधाराम वैष्य, श्री रामदास पुरी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों तथा जिले भर से आये किसानों ने अवलोकन किया। जन सम्पर्क विभाग द्वारा आमजन को प्रचार सामग्री भी वितरित की गयी।

जिला स्तरीय किसान मेले में 15 किसानों को किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय किसान मेले में 15 किसानों को किया गया सम्मानित 
अन्नदाता के हित में सरकार ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय - सांसद श्री सिंह, किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड 27 लाख रु. का किया गया खातों में अन्तरण 
अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018



   प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने अन्नदाता के पक्ष में जब भी निर्णय लेने की आवश्यकता पडी है, सदैव लिया है। जब तक अन्नदाता खुश नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली आना संभव नही है। इसी सोच के साथ फसलों के उपार्जन की व्यवस्था, व्याज ऋण में माफी, शून्य प्रतिशत व्याज पर फसल ऋण़, फसल बीमा जैसे क्रान्तिकारी निर्णय लिये गये। उक्ताशय के विचार आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञान सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुपमती सिंह ने की। क्षेत्रीय विधायक श्री राम लाल रौतेल, कृषि समिति के सभापति श्री सुदामा सिंह, कलेक्टर श्री अजय शर्मा, श्री आधाराम वैष्य, श्री रामदास पुरी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि थे।
   विधायक श्री राम लाल रौतेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों की बदौलत फसलों के उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है। आज प्रदेश पंजाब के बराबरी पर खडा है। पांच बार से लगातार प्रदेश को कृषि कर्मण पुरुस्कार प्राप्त हो रहा है। कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधा में विस्तार, किसानों को भ्रमण की सुविधा ने कृषि क्रान्ति लाने में सहयोग दिया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह जिले में भी अभिनव प्रयास किये गये है। स्ट्रा- वेरी, फ्रेंच बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों से जिले के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उप संचालक कृषि श्री एन.डी.गुप्ता ने किसान मेले में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
   किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड 27 लाख रु0 का खातों में अन्तरण किया गया।  किसान मेले में जिले के उन्नत 15 किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें तेजन सिंह, श्री जय करण  ग्राम पडौर, अर्जुन लाल ग्राम शिकारपुर, बालकरण केवट ग्राम पथरौडी, सुरेश तिवारी ग्राम ठोडहा, राम कृपाल पटेल मौही, रोहित कुमार कछराटोला आदि शामिल हैं।  इस अवसर पर अभिनव प्रयास स्ट्रा- वेरी, फ्रेंच बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों को हुए लाभ पर आधारित वीडियो फिल्म जिसका सम्पादन पत्रकार बीजू थामस द्वारा किया गया है, दिखाई गयी। मेले में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अमले ने किसानों की समस्याओं का निदान किया।

Saturday, March 31, 2018

पुष्पराजगढ़ में सम्पन्न अंत्योदय मेले में 30168 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

पुष्पराजगढ़ में सम्पन्न अंत्योदय मेले में 30168 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित 

अनुपपुर | 31-मार्च-2018


 
  
   समाज के समस्त लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाना शासन का सदैव लक्ष्य रहा है। एकीकृत विकास की संकल्पना इसी पर आधारित है। समाज के अंतिम वर्ग का उत्थान कर उन्हें सभी तरीकों के अभावों से मुक्त करना ही शासन का दायित्व है उक्त विचार पुष्पराजगढ़ में आयोजित खंडस्तरीय अंत्योदय मेले में जनप्रतिनिधियों ने किए।

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री फुँदेलाल सिंह मार्कों  के साथ एस डीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के एवं विशिष्ठ अतिथि म.प्र. अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह मरावी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्री रामसिंह, सभापति कृषक समिति अनूपपुर सुदामा सिंह सिंग्राम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हीरासिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
  
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री आर पी त्रिपाठी ने बताया कि मेले में 30168 हितग्राहियों को 97 करोड़ के हितलाभो के प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र दिए गए। आपने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15361, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 10132, आदिवासी जनजाति विकास विभाग द्वारा 1221,श्रम विभाग द्वारा 64,कृषि विभाग द्वारा 3378, पशुचिकित्सा विभाग द्वारा 147, मत्स्यपालन विभाग द्वारा 133 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मेले में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासन की जनहितकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी।

Tuesday, March 27, 2018

कोतमा मे खंडस्तरीय अंत्योदय मेला सम्पन्न

कोतमा मे खंडस्तरीय अंत्योदय मेला सम्पन्न 
203 हितग्राहियों को किया लाभान्वित 
अनुपपुर | 27-मार्च-2018



      समाज के अंतिम छोर तक शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ का लाभ पहुचाना अंत्योदय मेलों का उद्देश्य है। इस माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं विभिन्न जन हितकारी विभागों के स्टॉल लगाकर आम जनो को शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे मे जानकारी, आवेदन के तरीको की जानकारी देने एवं पात्र जनों से मौके मे ही आवेदन स्वीकार कर त्वरित रूप से लाभान्वित किया जाता है। इसी क्रम मे गत दिवस कोतमा मे खंडस्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी एवं अध्यक्षता विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री दिलीप जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि ज़िला पंचायत सदस्य कोतमा क्षेत्र श्री मंगलदीन साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष कोतमा श्रीमती मनीषा सिंह  नगरपालिका अध्यक्ष कोतमा श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष बिजुरी श्री पुरुषोत्तम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पसान श्रीमती सुमन गुप्ता के साथ-साथ अनूपपुर एवं कोतमा क्षेत्र अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
        कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों द्वारा 25 महिलाओं को उज्जवला योजनांतर्गत गॅस कनैक्शन, 100 बच्चों को साइकल का वितरण, कृषि विभाग द्वारा 5 उड़ावनी पंखों एवं 40 हँसियो का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कर्मकार मण्डल मे 5 हितग्राहियों को पंजीयन के प्रमाण पत्र का वितरण, सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियों को पेंशन पत्र का वितरण, मृत्यु के बाद मजदूर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत 5 परिवारों को 20000 रुपये का वितरण, 3 दिव्यांगों को बैशाखी एवं 2 को वाकर का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे नगर पालिका बिजुरी, पसान, कोतमा, उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य आदि विभागो के स्टाल लगाकर योजनाओ की जानकारी एवं आवेदन स्वीकार किया गए। मेले मे 1 अप्रैल से शुरू हो रहे असंगठित मजदूरों के पाजीयन की भी जानकारी दी गयी साथ ही आवेदन भी स्वीकार किए गए।
    कार्यक्रम मे एस डीएम जैतहरी बी डी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कोतमा श्री वी एम मिश्रा, सहायक संचालक मत्स्य विभाग शिवेंद्र परिहार, उप पंजीयक सहकारिता श्री भदोरीया के साथ-साथ अन्य ज़िला एवं खंडस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें