समाज के अंतिम छोर तक शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ का लाभ पहुचाना अंत्योदय मेलों का उद्देश्य है। इस माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं विभिन्न जन हितकारी विभागों के स्टॉल लगाकर आम जनो को शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे मे जानकारी, आवेदन के तरीको की जानकारी देने एवं पात्र जनों से मौके मे ही आवेदन स्वीकार कर त्वरित रूप से लाभान्वित किया जाता है। इसी क्रम मे गत दिवस कोतमा मे खंडस्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी एवं अध्यक्षता विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री दिलीप जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि ज़िला पंचायत सदस्य कोतमा क्षेत्र श्री मंगलदीन साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष कोतमा श्रीमती मनीषा सिंह नगरपालिका अध्यक्ष कोतमा श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष बिजुरी श्री पुरुषोत्तम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पसान श्रीमती सुमन गुप्ता के साथ-साथ अनूपपुर एवं कोतमा क्षेत्र अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों द्वारा 25 महिलाओं को उज्जवला योजनांतर्गत गॅस कनैक्शन, 100 बच्चों को साइकल का वितरण, कृषि विभाग द्वारा 5 उड़ावनी पंखों एवं 40 हँसियो का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कर्मकार मण्डल मे 5 हितग्राहियों को पंजीयन के प्रमाण पत्र का वितरण, सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियों को पेंशन पत्र का वितरण, मृत्यु के बाद मजदूर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत 5 परिवारों को 20000 रुपये का वितरण, 3 दिव्यांगों को बैशाखी एवं 2 को वाकर का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे नगर पालिका बिजुरी, पसान, कोतमा, उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य आदि विभागो के स्टाल लगाकर योजनाओ की जानकारी एवं आवेदन स्वीकार किया गए। मेले मे 1 अप्रैल से शुरू हो रहे असंगठित मजदूरों के पाजीयन की भी जानकारी दी गयी साथ ही आवेदन भी स्वीकार किए गए।
कार्यक्रम मे एस डीएम जैतहरी बी डी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कोतमा श्री वी एम मिश्रा, सहायक संचालक मत्स्य विभाग शिवेंद्र परिहार, उप पंजीयक सहकारिता श्री भदोरीया के साथ-साथ अन्य ज़िला एवं खंडस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment