| सबका साथ-सबका विकास के लिये समाज को भी आगे आना होगा |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुरहानपुर में राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रति संवेदनशीलता उनके द्वारा आरंभ किये गये नवाचारों से अभिव्यक्त होती है। उन्होंने कहा कि देशभर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिये आरंभ किये गये कार्यक्रमों से उल्लेखनीय बदलाव आया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकेगा, जब समाज स्वयं भी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रभावी पहल करेगा।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देने से आंगनवाड़ियों के कामकाज में तेजी आयेगी। श्रीमती पटेल ने बेटियों को प्राथमिकता के आधार पर पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करवाने, बेटी का कम उम्र में विवाह नहीं करने, गर्भवती माताओं को आवश्यक रूप से सोनोग्राफी करवाने की समझाईश दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बालिका छात्रावासों और शालाओं में नियमित रूप से रक्त परीक्षण की व्यवस्था हो। उन्होंने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में सभी 815 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुपोषण की दर में 28 प्रतिशत की कमी आई है। अति कुपोषित बच्चों की संख्या 12.6 प्रतिशत से घटकर 9.2 प्रतिशत हुई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में 27 लाख बेटियों को लाभांवित किया गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जन-भागीदारी को बढ़ाने के लिये करीब 6 लाख 50 हजार व्यक्तियों को जोड़ा गया है। आर्थिक स्वावलंबन के मकसद से महिलाओं को चरखे उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। |
Tuesday, March 27, 2018
सबका साथ-सबका विकास के लिये समाज को भी आगे आना होगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारत सरकार केGEMपोर्टल के उपयोग में मध्यप्रदेश अव्वल अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) प...
-
जनजातीय विभाग के हितग्राहीयों का प्रोफाइल पंजीकरण प्रारंभ अनुपपुर | 08-जून-2018 जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं का...
-
लाड़ली लक्ष्मी योजना पर बना कानून, मध्यप्रदेश विधानसभा ने पारित किया मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) विधेयक 2018 एक जनवरी 20...
-
गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा लाएगी संबल योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीब परिवार के बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाने की होगी व्यवस्था...
-
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्...

No comments:
Post a Comment