| संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी निभाएँ अपने दायित्व - कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों के
कार्यभार ग्रहण न करने से शासकीय कार्य मे आ रहे व्यवधान का संज्ञान लेते हुए कहा
कि शासन के द्वारा उनकी मांगो पर यथोचित समय मे उपयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश
दिये जा चुके हैं। अतएव सभी संबन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का
अविलंब निर्वहन करे। आपने समस्त विभागो के सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिये हैं
की अपने विभाग से संबन्धित समस्त संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल
प्रभाव से सेवा मे उपस्थित होने के निर्देश दे ऐसा न होने पर संबन्धित संविदा
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
आपने यह भी कहा कि
यदि किसी व्यक्ति अथवा समूह विशेष द्वारा अन्यों पर कार्य न करने का दबाव बनाया जा
रहा है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध राजकार्य मे बाधा डालने के लिए आपराधिक
प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
|
Tuesday, March 27, 2018
संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी निभाएँ अपने दायित्व - कलेक्टर श्री शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment