| मुख्यमंत्री जी के 31 मार्च के सम्बोधन के श्रवण एवं दर्शन के लिए करे आवश्यक इंतेजाम - कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु उनके पंजीयन का अभियान 1 से 7 अप्रैल तक चलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 मार्च को शाम 7 बजे श्रमिकों से विचार साझा करेंगे, जिसका प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, समाचार चैनलों सहित सोशल मीडिया के माध्यम से होगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने अनुपपुर ज़िले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उक्त कार्यक्रम के श्रवण एवं दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करे। असंगठित मज़दूरों के पंजीयन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कलेक्टर श्री शर्मा ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदत्त फ़्लेक्स बैंनर्स का उचित स्थान मे लगाने के निर्देश दिये है। आपने कहा जानकारी के अभाव मे कोई भी हितग्राही पंजीयन से वंचित नही होना चाहिए। आपने पंजीयन के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ संबन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि पंजीयन कार्य मे विशेष प्रयास कर अधिक से अधिक संख्या मे पंजीयन सुनिश्चित करें। अनूपपुर मे अब तक असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु 5724 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
|
Tuesday, March 27, 2018
मुख्यमंत्री जी के 31 मार्च के सम्बोधन के श्रवण एवं दर्शन के लिए करे आवश्यक इंतेजाम - कलेक्टर श्री शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment