| नेशनल लोक अदालत अब 22 अप्रैल को |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत नेशनल लोक अदालत अब 22 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह लोक अदालत 14 अपै्रल 2018 को आयोजित की जानी थी, लेकिन उक्त दिनांक को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती होने के कारण नेशनल लोक अदालत की तिथि परिवर्तित की जाकर 22 अपै्रल 2018 को नियत की गयी है।
नेशनल लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबिल इंस्टूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत चौक बाउन्स प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण,विद्युत एवं जलकर संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर) तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य लंबित तथा विद्युत-जलकर, बैंक वसूली से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर किया जावेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर ने बताया नेशनल लोक अदालत का आयोजन 22 अपै्रल 2018 को जिला न्यायालय अनूपपुर एवं इसके अंतर्गत आने वाली तहसील न्यायालयों में किया जायेगा। उन्होंने समस्त पक्षकारों से अपने प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये जाने व नेशनल लोक अदालत में विभागों द्वारा दी जा रही छूट प्राप्त कर अपने प्रकरण का निराकरण कराये जाने की अपील की है। |
Tuesday, March 27, 2018
नेशनल लोक अदालत अब 22 अप्रैल को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment