| नरवाई मे आग लगाने की प्रथा से ज़िले को मुक्त कराये - श्री एन डी गुप्ता |
| अनुपपुर | 27-मार्च-2018 |
नरवाई को खेत मे जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति मे कमी आती है, मिट्टी मे उपस्थित सुछ्म जीवो को नुकसान पहुंचता है, पर्यावरण को क्षति पहुँचती है एवं पशुओ के उपयोग मे आ सकने वाले फसल अवशेष भी नष्ट हो जाते हैं। उप संचालक कृषि विकास एवं कृषक कल्याण श्री एन डी गुप्ता ने इन बातों को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश के समस्त किसान भाइयों से नरवाई मे आग ना लगाने की अपील की है। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार नरवाई प्रथा की रोकथाम के लिए कई प्रयास कर रही है। फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए उपयोगी यंत्रो स्ट्रॉ रीपर, हैप्पी सीडर, ज़ीरो टिलेज सीड ड्रिल, रोटावेटर, श्रेडर, मल्चर आदि यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है। इन यंत्रों के उपयोग से नरवाई मे आग लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। नरवाई के भुनसे मे परिवर्तित होने से अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है। आपने यह भी बताया कि इन यंत्रो की खरीदी के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। किसान भाई इन योजनाओ का लाभ लेकर नरवाई प्रथा को ज़िले से मुक्त करने मे सहयोग दे।
|
Tuesday, March 27, 2018
नरवाई मे आग लगाने की प्रथा से ज़िले को मुक्त कराये - श्री एन डी गुप्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment