मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतरगत 36 तीर्थयात्रियों ने रामेश्वरम के लिए प्रस्थान किया
अनूपपुर 18 अप्रैल 2018 / अनूपपुर ज़िले के 36 तीर्थयात्रियों ने कल शाम 17 अप्रैल को रामेश्वरम धाम के दर्शन हेतु प्रस्थान किया। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने हेतु अनुरक्षक श्री अमर सिंह पीसीओ जैतहरी तीर्थयात्रियों के साथ मे गए हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के बाहर के निर्धारित तीर्थ-स्थानों में यात्रा के लिए राज्य सरकार सहायता देती है। तीर्थ दर्शन योजना में श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री जगन्नाथपुरी, श्री द्वारकापुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिरडी, तिरूपति, अजमेर शरीफ, काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वरम, सम्मेद शिखर, श्रवण बेलगोला और बेलांगणी चर्च, नागापट्टनम तीर्थ आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment