| जिला स्तरीय किसान मेले में 15 किसानों को किया गया सम्मानित |
| अन्नदाता के हित में सरकार ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय - सांसद श्री सिंह, किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड 27 लाख रु. का किया गया खातों में अन्तरण |
| अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018 |
विधायक श्री राम लाल रौतेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों की बदौलत फसलों के उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है। आज प्रदेश पंजाब के बराबरी पर खडा है। पांच बार से लगातार प्रदेश को कृषि कर्मण पुरुस्कार प्राप्त हो रहा है। कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधा में विस्तार, किसानों को भ्रमण की सुविधा ने कृषि क्रान्ति लाने में सहयोग दिया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह जिले में भी अभिनव प्रयास किये गये है। स्ट्रा- वेरी, फ्रेंच बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों से जिले के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उप संचालक कृषि श्री एन.डी.गुप्ता ने किसान मेले में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड 27 लाख रु0 का खातों में अन्तरण किया गया। किसान मेले में जिले के उन्नत 15 किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें तेजन सिंह, श्री जय करण ग्राम पडौर, अर्जुन लाल ग्राम शिकारपुर, बालकरण केवट ग्राम पथरौडी, सुरेश तिवारी ग्राम ठोडहा, राम कृपाल पटेल मौही, रोहित कुमार कछराटोला आदि शामिल हैं। इस अवसर पर अभिनव प्रयास स्ट्रा- वेरी, फ्रेंच बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों को हुए लाभ पर आधारित वीडियो फिल्म जिसका सम्पादन पत्रकार बीजू थामस द्वारा किया गया है, दिखाई गयी। मेले में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अमले ने किसानों की समस्याओं का निदान किया। |
Monday, April 16, 2018
जिला स्तरीय किसान मेले में 15 किसानों को किया गया सम्मानित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...
-
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न अनुपपुर | 24-जून-2018 भारत निर्वाचन आयोग एवं...

No comments:
Post a Comment