| दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा निरस्त |
| अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अनूपपुर श्री अजय शर्मा द्वारा जिले में प्रभावशील दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 अप्रैल से सोशल मीडिया एवं आपत्ति जनक संदेशों के संबंध में तथा आरक्षण के मुद्दे पर जुलूस, बैठकें, रैली-सभा तथा घेराव के आयोजन, पर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश किया गया था, ताकि जिले में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि वर्तमान मे जिले में विद्यमान स्थितियों पर विचारोपरांत प्रतिबंधात्मक आदेश की प्रभावशीलता की आवश्यकता प्रतीत नहीं होने के दृष्टिगत दण्डप्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत जारी उक्त आदेश 9 अप्रैल 2018 को एतद् द्वारा निरस्त किया गया है।
श्री शर्मा ने कहा है कि जिले की सामाजिक समरसता और आपसी सौहाद्र को बनाए रखे। आप ने कहा सोशल मिडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर भडकाउ मैसेज से रहे सावधान। स्वविवेक से काम ले, प्रशासन का शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिले की शांति व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। |
Monday, April 16, 2018
दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा निरस्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment