| उज्जैन में 28 से 30 अप्रैल तक होगा अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरुकुल सम्मेलन |
| अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018 |
प्रमुख सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरूकुल सम्मेलन की पूर्व तैयारी नेपाल, म्यांमार और बंगलुरू में आयोजित पूर्व सम्मेलनों में की जा चुकी है। सम्मेलन में नेपाल, म्यॉमार, इण्डोनेशिया, मॉरीशस, त्रिनिदाद आदि सात-आठ देशों के प्रतिनिधि सहभागी होंगे। साथ ही, विभिन्न विश्वविद्यालयों के 70-80 कुलपति, शिक्षा क्षेत्र के विद्वान शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में इस विषय पर अध्ययन एवं अनुसंधान किया जाएगा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में गुरुकुल शिक्षा पद्धति के कौन-कौन से तत्व शामिल किये जा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरूकुल सम्मेलन का उदघाटन सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत करेंगे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. प्रकाश जावडेकर, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी संवित सोमगिरी जी, आचार्य गोविन्द देव गिरी, स्वामी राजकुमार दास सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में गुरुकुल प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। इस अवसर पर विविध गुरुकुलों द्वारा मंचीय प्रस्तुति होगी, जिसमें गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राएं वेद पठन, संस्कृत पठन, संस्कृत नाटिका आदि का प्रदर्शन करेंगे। मैदानी प्रस्तुति में मलखांब, योग, योग शिविर, अश्वारोहण, कल्लारी पट्टू आदि का प्रदर्शन होगा। सम्मेलन में तीन समानान्तर आहुति सत्र, तीन एकत्रित ज्ञान यज्ञ सत्र होंगे। ज्ञान यज्ञ में विद्वान वक्ता एकत्रित सत्रों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रथम ज्ञान यज्ञ में गुरुकुल का गौरवशाली इतिहास और उसका वर्तमान स्वरूप, द्वितीय ज्ञान यज्ञ में गुरुकुल की शिक्षा पद्धति एवं उसमें पढ़ाये जाने वाले विषयों पर चर्चा होगी। तृतीय ज्ञान यज्ञ में गुरुकुल की शिक्षा को मुख्य धारा की शिक्षा बनाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही समानान्तर सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। समापन सत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, श्री सुरेश सोनी एवं अन्य संतगण उपस्थित होंगे। समापन उद्बोधन श्री सुरेश सोनी द्वारा किया जायेगा। |
Monday, April 16, 2018
उज्जैन में 28 से 30 अप्रैल तक होगा अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरुकुल सम्मेलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment