| "सफलता की कहानी" नर्मदा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने एक साथ उठे हजारो हाथ |
| अनुपपुर | 16-अप्रैल-2018 |
सप्त ऋषियों की तपस्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मॉ नर्मदा नदी की धारा को अविरल बनाने तथा स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जन अभियान परिषद एवं नगर पंचायत अमरकंटक के संयुक्त तत्वाभियान में विगत 15 अप्रैल 2018 से सातवां अभियान शुरु किया गया। अभियान को सफल बनाने हजारों हाथ एक साथ उठ खडे हुए। चाहे वे साधु संत हों, चाहे व्यापारी हों, चाहे आम नागरिक हों और चाहे वे तीर्थयात्री हों या पर्यटक हों। अभियान के प्रथम दिन हजारों लोगों ने अपनी जोर अजमाइश की। सबसे पहले सावित्री सरोवर एवं मां नर्मदा मंदिर के पीछे की सफाई की गई। अभियान के दौरान नगर पंचायत अमरकंटक की अध्यच श्रीमती प्रभा पनारिया, वन विद्यालय अमरकंटक के प्रशिक्षुओं, नाई उडान सामाजिक संस्था के प्रतिनिणियों, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों,स्थानीय व्यापारियों सहित सब लोगों ने प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक अपनी जोर अजमाइश की। अभियान के संचालन में महिलायें भी पीछे नहीं रहीं। अभियान की सफलता से प्रोत्साहित होकर इसे तीन दिवसीय स्वरुप प्रदान किया गया। इस पूरे अभियान का ताना बाना जिला जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय पुष्पराजगढ जनपद के जन अभियान परिषद के खण्ड समन्वयक श्री बुजेन्द्र मिश्रा ने रची। जिसे अमलीजामा पहनाने में जनता भी पीछे नही रही। |
Monday, April 16, 2018
"सफलता की कहानी" नर्मदा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने एक साथ उठे हजारो हाथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment