| मेसर्स कृषि विकास केंद्र बिजुरी पर उर्वरक विक्रय पर लगाया गया विक्रय प्रतिबंध हटा |
| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
पंजीयन प्राधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि उर्वरक गुण नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानो को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक प्रदान करने की दृष्टि से मेसर्स कृषि विकास केंद्र बिजुरी से संबन्धित मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड सीताकथी बिजीनेस सेंटर चेन्नई के उर्वरक का उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भोपाल मे विश्लेषण उपरांत अमानक पाये जाने पर जिले मे क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन को प्रतिबंधित कर एफआईआर दर्ज करने संबंधी आदेश जारी किए गए थे। तत्पश्चात गार्ड सैंपल को संचालनालय किसान कल्याण एवं कृषि विकास के आदेश अनुसार पुनः विश्लेषण हेतु आरएफसीएल, कृषि विभाग, भारत सरकार चेन्नई की प्रयोगशाला मे भेजा गया। पुनः प्रपट विश्लेषण रिपोर्ट मे उर्वरक का मानक होना पाया गया है। उक्त रिपोर्ट एवं संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास के मार्गदर्शन अनुसार मेसर्स कृषि विकास केंद्र बिजुरी एवं निर्माता कंपनी मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड सीताकथी बिजीनेस सेंटर चेन्नई पर लगाया गया विक्रय प्रतिबंध को हटाकर उर्वरक विक्रय अधिकार पत्र को बहाल किया जाता है।
|
Friday, April 20, 2018
मेसर्स कृषि विकास केंद्र बिजुरी पर उर्वरक विक्रय पर लगाया गया विक्रय प्रतिबंध हटा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारत सरकार केGEMपोर्टल के उपयोग में मध्यप्रदेश अव्वल अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) प...
-
जनजातीय विभाग के हितग्राहीयों का प्रोफाइल पंजीकरण प्रारंभ अनुपपुर | 08-जून-2018 जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं का...
-
लाड़ली लक्ष्मी योजना पर बना कानून, मध्यप्रदेश विधानसभा ने पारित किया मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) विधेयक 2018 एक जनवरी 20...
-
गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा लाएगी संबल योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीब परिवार के बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाने की होगी व्यवस्था...
-
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्...

No comments:
Post a Comment