| आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत पात्र परिवारों का सर्वे 30 अप्रैल तक - डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव |
| प्रतिवर्ष 5.00 लाख रूपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ |
| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5.00 लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाना है। इस हेतु पात्र परिवारों की सूची को अद्यतन करने हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सर्वे किया जाना है। पात्र परिवारों का आधार निम्नलिखित होगा- चिन्हित स्वास्थ्य व्यवसाय आधारित शहरी परिवार, ऐसे परिवार जो एक कमरे के कच्चे मकान में निवास करते है, परिवार जिसमें 15 सें 59 वर्ष के सदस्य नही है, परिवार की मुखिया महिला जिसमें 16 से 59 वर्ष के पुरूष सदस्य नही है, दिव्यांग सदस्य जिसमें समर्थ पुरूष नहीं है, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार, भूमिहीन परिवार जिनका आय का स्त्रोत मजदूरी से प्राप्त होता है, भीख पर आश्रित निर्धन, सिर पर मैला ढोने वाले परिवार, विशेष जनजाति समूह में एवं छुडाये गये बंधुआ मजदूर आदि। सर्वे दिनांक 30 अप्रैल 2018 से 07 मई 2018 तक किया जाना है। एवं सर्वे से संबधित डाटा फीडिंग का कार्य 10 मई 2018 तक किया जाना है। इस हेतु प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल 2018 से 26 अप्रैल 2018 के मध्य किया जाना है। 30 अप्रैल 2018 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाना है। उक्त ग्राम सभा में पंचायत सचिव के द्वारा पात्रता सूची का वचन किया जायेगा एवं योजना से संबधित प्रचार-प्रसार किया जावेगा।
|
Friday, April 20, 2018
आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत पात्र परिवारों का सर्वे 30 अप्रैल तक - डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारत सरकार केGEMपोर्टल के उपयोग में मध्यप्रदेश अव्वल अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) प...
-
जनजातीय विभाग के हितग्राहीयों का प्रोफाइल पंजीकरण प्रारंभ अनुपपुर | 08-जून-2018 जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं का...
-
लाड़ली लक्ष्मी योजना पर बना कानून, मध्यप्रदेश विधानसभा ने पारित किया मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) विधेयक 2018 एक जनवरी 20...
-
गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा लाएगी संबल योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीब परिवार के बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाने की होगी व्यवस्था...
-
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्...

No comments:
Post a Comment