| वृहद चिकित्सा शिविर आज डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव |
| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्वसहायता भवन अनूपपुर में आज 21 अप्रैल को वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अनूपपुर जिले के समस्त नागरिक आकार अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं निदान करा सकते हैं। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के अंतर्गत डायबिटीज, सुगर, ब्लडप्रेशर, थायराइड एवं कैंसर आदि बीमारियों की जांच की जाएगी। आपने यह भी कहा कि शिविर के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त जबलपुर, नागपुर, बिलासपुर, रायपुर के चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले एवं कर्मकार मण्डल के सदस्यों का वहीं प्रकरण बनाकर राज्य बीमारी सहायता निधि से निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा शिविर मे पंजीयन का कार्य 21 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा। पंजीयन उपरांत सभी आवेदको के ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच भी की जाएगी। आपने जिले के समस्त निवासियों को चिकित्सा शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
|
Friday, April 20, 2018
वृहद चिकित्सा शिविर आज डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment