| 24 को मण्डला के समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी होंगे शामिल |
| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए जबलपुर और मंडला शहर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह किया जाएगा। जबलपुर में 23 अप्रैल को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। मण्डला में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह सम्पन्न होगा।
संचालक पंचायत राज श्री शमीम उद्दीन ने बताया 23 अप्रैल को जबलपुर में समारोह का प्रथम सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला भी शामिल होंगे। जबलपुर के समारोह में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ जी.पी. डी.पी., पंचायतों में आर्थिक विकास और आयोजना, पंचायतों में सामाजिक विकास और सतत् विकास लक्ष्य तथा युवा पंचायत-नया भारत नई सोच, डिजिटल पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प तथा स्वच्छ भारत अभियान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यशाला में भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा, अपर सचिव डॉ.बाला प्रसाद और श्रीमती शालिनी प्रसाद भी शिरकत करेंगे। |
Friday, April 20, 2018
जबलपुर में 23 और मण्डला में 24 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment