| स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा दिल्ली में काया-कल्प पुरस्कार वितरित |
| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
केन्द्रीय लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुए काया-कल्प अवार्ड के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला अस्पताल को प्रथम, सतना को द्वितीय और जबलपुर के रानी दुर्गावती सिविल अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया। भोपाल के एम्स अस्पताल को 50 लाख रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नई दिल्ली स्थित एम्स को ढाई करोड़ रुपये का प्रथम और चण्डीगढ़ पीजीआई को डेढ़ करोड़ रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।
प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विश्वनाथन और अस्पतालों की टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया। स्वास्थ्य सचिव श्रीमती प्रीति सूदन और श्री मनोज झालानी भी इस मौके पर उपस्थित थे। श्री नड्डा ने कहा कि काया-कल्प अभियान से देश के अस्पतालों में काफी सुधार आया है। उन्होंने 70 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि साल के अंत में हर अस्पताल द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा कर पोर्टल पर जानकारी अपडेट की जायेगी। सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जिसमें मरीज की भर्ती, बीमारी का इलाज, रोग-मुक्ति, मृत्यु, ठीक होने की अवधि, इलाज से मरीज संतुष्ट हुआ कि नहीं आदि की जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि मेरा अस्पताल एप द्वारा इस वर्ष अस्पतालों का सर्वे भी होगा। |
Friday, April 20, 2018
भिण्ड अस्पताल को प्रथम, सतना को द्वितीय और एम्स भोपाल को सांत्वना पुरस्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment