| अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्वत द्वारा शहडोल संभाग के सभी खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिये गैस सिलेण्डर रिफिलिंग के संबंध में रूट चार्ट जारी किए जाएं तथा रूटचार्ट के गांवों में निर्धारित तिथियों में गैस रिफिलिंग हेतु वाहनों को भेजा जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि गैस सिलेण्डर रिफिलिंग के लिये हाट-बाजारों और गांवों में निर्धारित दिवस को गैस एजेंसी द्वारा रिफिलिंग हेतु वाहन भेजे जाएं तथा निर्धारित दर और निर्धारित मात्रा में गैस की रिफिलिंग की जायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि गैस एजेंसियों द्वारा रिफिलिंग के लिये किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि गैस एजेंसियों द्वारा न ली जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित दर से अतिरिक्त राशि लेने पर संबंधित गैस एजेंसियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कमिश्नर ने उक्त निर्देश मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत पात्र परिवारों की महिलाओं को केवाईसी, पंचायत सचिव एवं विक्रेताओं द्वारा भरवाये जायें एवं आवश्यक दस्तावेज, आधार नम्बर, खाता नम्बर, समग्र आईडी, दो पास पोर्ट फोटो तथा पुनरीक्षित योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के उक्त दस्तावेजों के बाद अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रमाण पत्र एवं अन्य श्रेणियों के पात्रता के दस्तावेज लिये जाकर केवाईसी पूर्ण कराकर संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा जमा कराया जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये है कि गैस एजेसी संचालक केवाईसी ऑयल कंपनी के पोर्टल पर तत्काल दर्ज करेंगें। ऑयल कंपनी द्वारा केवाईसी स्वीकृत किये जाने पर गैस कनेक्शन तत्काल इनस्टॉल किये जायेगे। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल के ऐसे उपभोक्ता जो 8-9 माह से राशन लेने दुकान नहीं पहुँच रहे हैं ऐसे समस्त उपभोक्ताओं के नाम पोर्टल से हटाया जाये तथा नवीन पात्र परिवारों को पात्रता श्रेणी में पोर्टल पर जोड़ा जाये। समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा अवगत कराया गया कि ऐसे परिवारा जो 8-9 माह से राशन लेने नहीं पहुँचे हैं उनकी जांच कराई जाकर अपात्रों के नाम पोर्टल से हटाये जा रहे हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि ऐसी संस्थाएं जो एक से अधिक राशन दुकानें संचालित कर रही हैं ऐसी संस्थाओं पर विक्रेता एक से अधिक दुकानें संचालित कर रहे हैं वो दुकानें निर्धारित दिवसों में खोली जायें तथा उपभोक्ताओं की जानकारी हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। बैठक में कमिश्नर द्वारा धान उपार्जन में किसानों के भुगतान की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री जे.एल.चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर श्री विपिन पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी उमरिया श्री बलमेंद्र सिंह परिहार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शहडोल श्री आर.एन.जाटव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Friday, April 20, 2018
गैस रिफिलिंग हेतु किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं ली जाए-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
भारत सरकार केGEMपोर्टल के उपयोग में मध्यप्रदेश अव्वल अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश राज्य गवर्मेंट-ई-मार्केट (GEM) प...
-
जनजातीय विभाग के हितग्राहीयों का प्रोफाइल पंजीकरण प्रारंभ अनुपपुर | 08-जून-2018 जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं का...
-
लाड़ली लक्ष्मी योजना पर बना कानून, मध्यप्रदेश विधानसभा ने पारित किया मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) विधेयक 2018 एक जनवरी 20...
-
गरीब की जिन्दगी में नया सवेरा लाएगी संबल योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीब परिवार के बच्चों को पब्लिक स्कूल में पढ़ाने की होगी व्यवस्था...
-
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत पुष्...

No comments:
Post a Comment