Wednesday, April 11, 2018

अनूपपुर मे पत्रकार बंधुओं ने मुख्यमंत्रीजी की घोषणा का किया स्वागत, जताया आभार



अनूपपुर मे पत्रकार बंधुओं ने मुख्यमंत्रीजी की घोषणा का किया स्वागत, जताया आभार 

अनूपपुर 11 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं आंचलिक पत्रकारिता सम्मान समारोह मे पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में कैशलेस इलाज की व्यवस्था को बढ़ाकर 4 लाख रूपये करने की घोषणा की है। अभी तक यह सीमा दो लाख रूपये की है। उन्होंने पत्रकारों की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने की अधिकतम राशि को भी एक लाख से बढ़ाकर चार लाख रूपये करने, पत्रकारों के कैमरे क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने और पत्रकारों को 25 लाख रूपये तक के आवास ऋण पर पाँच प्रतिशत ब्याज अनुदान दिये जाने की घोषणा की है। इन घोषणाओ की सराहना करते हुए अनुपपुर ज़िले के पत्रकार बंधुओ ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

पत्रकारों के प्रति मुख्यमंत्री श्री चॊहान की संवेदनशीलता
सराहनीय-- मनोज द्विवेदी 

वरिष्ठ पत्रकार एवं म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने श्री चोहान की घोषणा का स्वागत् करते हुए कहा है कि इस घोषणा से मुख्यमंत्री जी की पत्रकारों के प्रति संवेदना स्पष्ट मुखरित होती है। इन योजनाओं से पत्रकारों का संबल बढ़ेगा। आपने कहा कि सकारात्मक एवं विकासपरक कार्यों मे सहयोग के लिए हम सदैव सुशासन के साथ है। पत्रकारों के प्रति श्री चौहान मे संवेदनशीलता एवं समरसता का भाव है । यह अन्यत्र किसी राज्य मे दिखलाई नही पडता । इसकी सर्वत्र सराहना हो रही है,यह स्वागत योग्य है ।पत्रकारो ने मुख्यमंत्री जी को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

पत्रकारों की पीड़ा को गहराई से समझा है श्री चौहान ने 

जिला ब्यूरो दैनिक समय एवं साप्ताहिक अंचल धारा के संपादक श्री अरविंद बियानी का कहना है कि पत्रकारों की पीड़ा को जिस गहराई से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समझा है वह आज तक के इतिहास में एक मिसाल है। जोखिम उठाकर पत्रकार समाचार का संकलन करता है उसे अपनी जान की तनिक भी परवाह नहीं रहती वह अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करता है और जनमानस और शासन की नजर में वह अपनी बात रखता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के हितार्थ जो घोषणाएं की है वह अपने आप में एक मिसाल है मैं मुख्यमंत्री की घोषणा का तहे दिल से स्वागत करता हूं और बधाई देता हूं । 

घोषणा का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं 

द हितवाद न्यूज़पेपर के ब्यूरो चीफ़ श्री राजेश सिंह कहते है कि संघर्षों के साए में पलकर दिन हो या रात कड़ी मेहनत और लगन के साथ सामाजिक मुद्दों को समाज व प्रशासन तथा सरकार के मानस पटल पर अपनी कलम की लेखनी से ज्वलंत मुद्दों को रखने वाले कलम के सिपाही के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो चिंता करते हुए पत्रकार हितों के लिए जो भी कदम उठाए हैं वह निश्चित ही सराहनीय हैं हम पत्रकार साथी उनके इस कदम की सराहना करते हैं पत्रकारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणाएं की है हम उसका तहे दिल से स्वागत करते हैं डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने जो भी राहत पत्रकारों के लिए प्रदान की है वह समय के अनुसार पत्रकारों के लिए हितकर है सराहनीय है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें