| ग्रामीण स्तर तक पारम्परिक उत्सवों का विस्तार |
| इस वर्ष आयोजनों पर 15 करोड़ की राशि खर्च होगी |
| अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018 |
उत्सव प्रिय मध्यप्रदेश में पारम्परिक उत्सवों की श्रृंखला लगातार समृद्ध होती जा रही है। पहले यह उत्सव प्राय: शहरों तक सीमित रहते थे। पिछले पाँच वर्ष में इन उत्सवों का आयोजन बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण स्तर तक किया जा रहा है। इससे प्रतिष्ठित कलाकारों का सीधा सरोकार आंचलिक संस्कृति और वातावरण से स्थापित हुआ। साथ ही स्थानीय आमजन संस्कृति की श्रेष्ठ गतिविधियों का आनंद ले पा रहे हैं।
प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि पहले से आयोजित समारोहों के अलावा गत वर्षों में प्रारंभ किये गये प्रमुख समारोह में भोपाल में गणतंत्र दिवस के मौके पर पारम्परिक कलाओं का विश्व-स्तरीय समारोह "लोक रंग", रायसेन जिले में भोजपुर महोत्सव, टीकमगढ़ जिले में गढ़कुण्डार महोत्सव, बैतूल जिले के मुलताई में ताप्ती महोत्सव, दतिया में सांस्कृतिक महोत्सव, ग्वालियर में धरोहर महोत्सव, चित्रकूट में स्वतंत्रता सग्राम सेनानी नानाजी देशमुख की जयंती पर शरदोत्सव, विश्व धरोहर साँची में बौद्ध विचार पर केन्द्रित महाबोधि उत्सव, भोपाल में कठपुतली कला पर केन्द्रित पुतुल समारोह और रीवा में विन्ध्य महोत्सव के आयोजन को व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि इन समारोहों में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक जन-भागीदारी यह बताती है कि ये आयोजन व्यापक रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। विभाग ने चालू माली साल में जिला स्तर पर और अंचलों में इन उत्सवों का अधिक विस्तार करने के उद्देश्य से 15 करोड़ 35 लाख रूपये की राशि खर्च करना तय किया है। |
Wednesday, April 11, 2018
ग्रामीण स्तर तक पारम्परिक उत्सवों का विस्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment