| नगरीय निकाय के कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से मिलेगा 7वाँ वेतनमान |
| अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018 |
राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी एक अप्रैल, 2016 से 7वाँ वेतनमान का लाभ दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत एक अप्रैल, 2018 से वेतनमान का नगद भुगतान होगा तथा एक जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2018 तक के वेतन एरियर्स की राशि के संबंध में पृथक से आदेश जारी किये जायेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने नियमित कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के भुगतान की स्वीकृति के समय से ही नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों द्वारा निरंतर माँग की जा रही थी। इसी क्रम में नगरीय निकाय संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर सातवाँ वेतनमान का लाभ दिये जाने की माँग की थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर ही नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। श्रीमती माया सिंह ने स्पष्ट किया है कि एक जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2018 तक की अवधि में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों के निर्धारण के संबंध में विभाग द्वारा पृथक से निर्देश जारी किये जायेंगे। |
Wednesday, April 11, 2018
नगरीय निकाय के कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से मिलेगा 7वाँ वेतनमान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment