| हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्रोत विशेषज्ञों का भोपाल में प्रशिक्षण एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018 |
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन (रमसा) के अंतर्गत प्रदेश के सभी सरकारी हाई स्कूलों में कक्षा-9 और 10 के विज्ञान एवं गणित विषय और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा-11वीं एवं 12वीं में विज्ञान संकाय में गणित एवं जीव विज्ञान विषय में और वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य-पुस्तकें लागू की जा रही हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के संबंधित विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिये स्रोत विशेषज्ञों का प्रशिक्षण 9 अप्रैल से भोपाल के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामला हिल्स में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के बाद स्रोत विशेषज्ञ विभिन्न जिलों में जाकर संबंधित विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। भोपाल में करीब 350 स्रोत विशेषज्ञों को एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। |
Wednesday, April 11, 2018
हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्रोत विशेषज्ञों का भोपाल में प्रशिक्षण एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकों के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment