| एक मई से पीजीडीईएम 2017-18 परीक्षाएँ |
| सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया भी मई में प्रारंभ होगी |
| अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018 |
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीईएम 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएँ एक से 10 मई, 2018 तक होंगी। इनमें एक से 5 मई तक लिखित, उसके बाद मौखिक परीक्षाएँ होंगी। पीजीडीईएम सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया भी मई-2018 में प्रारंभ हो जायेगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी एप्को की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एप्को इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकास, ज्ञानवर्धन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न लघु एवं दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ आदि आयोजित की जाती हैं। एप्को द्वारा अब तक 65 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जा चुके हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनवायरमेंटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के छठवें बैच का संचालन जारी है। |
Wednesday, April 11, 2018
एक मई से पीजीडीईएम 2017-18 परीक्षाएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment