| सरकारी स्कूलों के कक्षा-10 के विद्यार्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट 21 अप्रैल तक |
| इंटरेस्ट टेस्ट में 5.40 लाख विद्यार्थी हुए थे शामिल |
| अनुपपुर | 11-अप्रैल-2018 |
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा-10 के विद्यार्थियों का क्षमता परीक्षण (एप्टीट्यूड टेस्ट) 9 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह टेस्ट चरणवार 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रदेश में कक्षा-10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसिलिंग के लिये 2 अप्रैल को अभिरुचि परीक्षण (इंटरेस्ट टेस्ट) लिया गया था। इसमें करीब 5 लाख 41 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरेस्ट टेस्ट का परिणाम http://mpcareermitra.in पोर्टल पर घोषित किया जा चुका है। परीक्षा के विश्लेषण के बाद 2 लाख 13 हजार छात्रों ने वाणिज्य, एक लाख 67 हजार विद्यार्थियों ने कृषि, एक लाख 8 हजार विद्यार्थियों ने ललित कला और एक लाख 5 हजार विद्यार्थियों ने वर्दीधारी सेवा में कॅरियर चुनने की इच्छा व्यक्त की है। इसी क्रम में अब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों को कॅरियर के लिये मार्गदर्शन दिया जायेगा।
प्रदेश में 21 फरवरी तक इंटरेस्ट टेस्ट आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 फरवरी को इसकी एप्लीकेशन लांच की थी, जिसमें 5 लाख 40 हजार 875 विद्यार्थियों का डाटा प्राप्त हुआ था। कक्षा-10 के 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 88 हजार 506 मोबाइल का उपयोग करते हुए इंटरेस्ट टेस्ट दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने एम.पी. कॅरियर मित्र और www.mpcareermitra.n पोर्टल शुरू किया है। कक्षा-10 के विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे लॉगिन करके इंटरेस्ट टेस्ट रिपोर्ट डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्री नीरज दुबे ने जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश भी जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि एप्टीट्यूड टेस्ट के लिये कम से कम 10 विद्यार्थियों के मान से एक मोबाइल अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया जाये। शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर विद्यार्थियों को एप्टीट्यूड टेस्ट देने के लिये आवश्यक रूप से प्रेरित करें। |
Wednesday, April 11, 2018
सरकारी स्कूलों के कक्षा-10 के विद्यार्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट 21 अप्रैल तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment