| दिव्यांग के साथ विवाह करने पर मिलेगी 2 लाख रूपयो की प्रोत्साहन राशि |
| - |
| अनुपपुर | 04-मार्च-2018 |
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों और वृद्धजनों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्ही में से एक है निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना। योजना के तहत दम्पत्ति में से किसी एक के दिव्यांग होने पर 2 लाख रूपयो की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि एवं प्रशंसा पत्र देने का प्रावधान है। पूर्व में यह राशि 50 हजार रूपयो थी।
इसी तरह विवाहित दम्पत्ति में से दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपयो की प्रोत्साहन राशि एकमुश्त दी जाती है। साथ में प्रशंसा पत्र भी प्रदाय किया जाता है। पात्रता के लिए दम्पत्ति आयकर दाता नही होना चाहिए। यदि दिव्यांग व्यक्ति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह करता है तो 25 हजार रूपयो की अतिरिक्त सहायता राशि सामग्री एवं कन्या के मोबाइल के लिए 3 हजार रूपयो की राशि दिए जाने के प्रावधान भी हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं योजना का लाभ उठाने के लिए कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग में सम्पर्क किया जा सकता है। |
Sunday, March 4, 2018
दिव्यांग के साथ विवाह करने पर मिलेगी 2 लाख रूपयो की प्रोत्साहन राशि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment