संभागीय समीक्षा बैठक 6 मार्च को
अनूपपुर 04 मार्च 2018/ कमिश्नर कार्यालय शहडोल के सभाकक्ष में 6 मार्च 2018 को अपरान्ह 1 बजे से संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्राचार्य शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय जिला शहडोल, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय जिला अनूपपुर, प्राचार्य रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय जिला उमरिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर को कमिश्नर द्वारा बैठक में उपस्थित रहने के लिये निर्देशित किया गया है। समा.क्र./34/मिश्रा

No comments:
Post a Comment