| आजीविका समूह से मदद लेकर पति को बनाया आत्मनिर्भर (सफलता की कहानी) |
| - |
| अनुपपुर | 21-फरवरी-2018 |
म.प्र. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अनूपपुर अंतर्गत ग्राम कोठी, विकासखंड कोतमा की सुषमा कुशवाहा एक सामान्य जीवन जी रही थी। परिवार की पूरी आय खेती व मजदूरी पर निर्भर थी, पति के पास पूंजी की कमी के कारण घर का खर्च अच्छे से नहीं चल पा रहा था। घर में सास व ससुर भी हैं जिनका खर्च भी पति के खेती व मजदूरी की आय पर निर्भर था, बच्चों की अच्छी शिक्षा नहीं हो पा रही थी। एक आम गरीब परिवार की तरह पैसे की कमी हर काम मे आड़े आ जाती थी।
सुषमा के जीवन मे बदलाव तब प्रारंभ हुआ, जब वो आजीविका मिशन अंतर्गत संतोषी आजीविका स्व सहायता समूह से जुड़ीं और समूह की बैठकों में उपस्थित होकर नियमित बचत करने लगीं। समूह से लगातार जुड़े रहने तथा समूह सदस्यों को लगातार मिलने वाले प्रशिक्षणों से सुषमा को भी कुछ करने की प्रेरणा हुयी तथा पति के साथ मिलकर सब्जी व्यवसाय करने का निर्णय लिया एवं समूह से पंद्रह हजार रूपये ऋण लेने हेतु अपनी बात समूह के समक्ष रखी। समूह से ऋण प्राप्त होते ही उनके पति ने सब्जी व्यवसाय का काम प्रारंभ किया, धीरे-धीरे गतिविधि से फायदा होने लगा और गतिविधि से प्राप्त आय से ली गयी ऋण राशि वापस कर दी। समूह में जुड़नें के बाद गांव में एक अच्छी पहचान बनी, जिससे गांव, समाज व घर में सम्मान मिलने लगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त हुयी, आय होने लगी तो सोच के दायरे बड़े होते गये और कुछ नया करने की हिम्मत भी आयी। गतिविधि से होने वाली आय से पति ने मोटर सायकल भी खरीद लिया है तथा अपनी बाइक से नजदीकी हाट बजार में भी जा कर दुकान लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। कभी किसी तरह अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वाली सुषमा और उसके पति आज प्रतिमाह 10 से 11 हजार रू. प्रतिमाह आय प्राप्त कर रहे हैं एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। |
Sunday, March 4, 2018
आजीविका समूह से मदद लेकर पति को बनाया आत्मनिर्भर (सफलता की कहानी)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...
No comments:
Post a Comment