| भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 |
| - |
| अनुपपुर | 04-मार्च-2018 |
कृषकों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करने हेतु मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण किसान हितैषी भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत पंजीयन 12 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। किसान भाई खरीफ सत्र की भांति रबी फसलों का निःशुल्क पंजीयन उपार्जन केन्द्रों पर कर सकते है। भावांतर भुगतान योजनांतर्गत रबी हेतु कृषक बंधु चना, सरसों, जौ, प्याज फसलों का पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन करवाने हेतु कृषकों को भू-अधिकार ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आई डी पासपोर्ट फोटो एवं समस्त दस्तावेजों की छायाप्रतियों की आवश्यकता होगी। रबी वर्ष 2018 में चना, फसल हेतु 4400 रूपये प्रति क्विंटल, सरसों हेतु 4000 रूपये प्रति क्विंटल, मसूर हेतु 4250 रूपये प्रति क्विंटल, जौ हेतु 1410 रूपये प्रति क्विंटल एवं गेहूं हेतु 1735 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की घोषणा शासन द्वारा की गई है। भावांतर भुगतान योजनांतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 है। कृषक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि इस योजना में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाकर अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए कृषक बंधु अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा संबंधित सोसायटी अथवा कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से संपर्क कर सकते है।
|
Sunday, March 4, 2018
भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment