| महिलाओं और बच्चों के लिए संवेदनशील बजट-मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| - |
| अनुपपुर | 03-मार्च-2018 |
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने गत दिवस मंत्रालय भोपाल में कहा है कि वर्ष 2018-19 का बजट महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा की बजट में महिलाओं, बच्चों तथा आँगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का ध्यान रखा गया है। पोषण आहार योजना, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के लिए अधिक राशि के प्रावधान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय के लिए 642 करोड़ रूपये की व्यवस्था से आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत 909 करोड़ रूपये तथा किशोरी बालिका योजना में 275 करोड़ रूपये का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस ने जेण्डर बजट के प्रस्तुतिकरण की श्रंखला को जारी रखने की सराहना करते हुए कहा कि इससे शासन की नीतियों और महिलाओं के लिए वित्तीय संसाधनों को उपलब्ध कराने में सामंजस्य सुनिशिचत होगा। |
Sunday, March 4, 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
आबकारी कार्यालय में वाहन सेवाओं हेतु 30 मई तक करें आवेदन अनुपपुर | 23-मई-2018 जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अ...
-
भारतमाला योजना में प्रदेश में 5,987 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निग...
-
प्रदेश में 15 मई से 30 जून तक निकाली जायेंगी विकास यात्राएँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी विकासखण्डों में 5 मई को होंगे स्व-सहायता समूह स...
-
ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी 23 जुलाई से अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी ...
No comments:
Post a Comment