| विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारंभ |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारम्भ की गयी है। योजना में विविध रोजगार मूलक परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों को नियोजन की मांग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। योजना में राज्य लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड, केन्द्रीय कर्मचारी चयन आयोग, रेल्वे, बैंकिंग, बीमा क्षेत्र आदि सेवाओं के अतिरिक्त केन्द्र/राज्य शासन द्वारा आयोजित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवसायिक विषयों की प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय रोजगारोन्मुखी कम्प्यूटर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिये नि:शुल्क एवं गुणवत्ता पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 51 विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजातियाँ अधिसूचित हैं। इन वर्गों के समग्र शैक्षणिक उत्थान के लिये राज्य छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक योजनाएँ, कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही है। |
Thursday, July 5, 2018
विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment