| मराठी साहित्य के लिये भास्कर रामचन्द्र तांबे पुरस्कार घोषित |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने मराठी कृतियों के लिये संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा स्थापित पुरस्कारों की पहली बार घोषणा की है। म.प्र. संस्कृति परिषद द्वारा राजकवि भास्कर रामचन्द्र तांबे के नाम से स्थापित मराठी कृतियों के वर्ष 2014 एवं 2015 के पुरस्कार हेतु रचनाकारों के नामों की घोषणा की गई है।
कैलेण्डर वर्ष 2014 एवं 2015 के लिये मराठी साहित्य अकादमी द्वारा मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन और मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा। घोषणा के मुताबिक कविता लेखन के क्षेत्र में श्री श्रीनिवास हवलदार की कृति "ग्रेसच्या कविता" के लिए तथा मराठी कहानी के क्षेत्र में डॉ. म.द. वैद्य को उनकी कृति "माझा चिकित्सा प्रवास" के लिये राजकवि भास्कर रामचन्द्र तांबे पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिये चयनित प्रत्येक रचनाकार को 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र, शॉल, श्रीफल भेट किया जाएगा। घोषित पुरस्कार राजकवि की उपाधि से अलंकृत श्री तांबे के कार्य क्षेत्र ग्वालियर में समारोह पूर्वक प्रदान किए जायेंगे। |
Thursday, July 5, 2018
मराठी साहित्य के लिये भास्कर रामचन्द्र तांबे पुरस्कार घोषित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment