| फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण तेजी से किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर वोटर लिस्ट के प्रारूप के प्रकाशन के पहले की गतिविधियों की जानकारी दी है। फोटोयुक्त वोटर लिस्ट के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होना है।
समस्त जिलों में बीएलओं के डोर-टू-डोर सर्वे के बाद वेण्डर द्वारा फार्म की डाटा एन्ट्री का कार्य किया जा चुका है। एक जुलाई से चार जुलाई तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिए गये है। ई.आर.ओ. (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा फार्मो के निराकरण की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। अनुमोदित मतदान केन्द्रों का ई.आर.एम.ए. में युक्तियुक्तकरण, कट्रोल टेबल अपडेशन और निर्वाचकों के स्थानातरण संबंधी कार्य 21 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। फोटो निर्वाचक नामावली का इन्ट्रीगेशन (एकीकरण) 23 जुलाई को होगा। वोटर लिस्ट का मुद्रण एवं 11 सैट तैयार करने का कार्य 30 जुलाई तक एवं प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा। |
Thursday, July 5, 2018
फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment