| 618 करोड़ रुपये तेन्दूपत्ता बोनस वितरित करेगा वनोपज संघ - अध्यक्ष श्री कोरी |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी ने बताया है कि वर्ष 2017 के तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन की बोनस राशि के रूप में संग्राहकों को लगभग 618 करोड़ रुपये वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण के इतिहास में यह अभी तक की सर्वाधिक राशि है।
श्री कोरी ने बताया कि वनोपज संघ द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का अभी 1000 रुपये तक नगद भुगतान किया जाता है और शेष राशि उनके बैंक खातों में ई-पेमेंट से पहुँचाई जाती है। उन्होंने कहा कि नगद भुगतान की राशि को 10 हजार रुपये तक बढ़ाने के लिये राज्य शासन ने अनुरोध किया गया है। श्री कोरी ने बताया कि प्रदेश में लगभग 200 अन्य वनोपजों की खरीदी के लिये केन्द्र स्थापित करने की योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों पर संग्राहकों को उनकी संग्रहित वनोपजों का उचित मूल्य दिलाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। |
Thursday, July 5, 2018
618 करोड़ रुपये तेन्दूपत्ता बोनस वितरित करेगा वनोपज संघ - अध्यक्ष श्री कोरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment