सफलता की कहानी
कोतमा के मनोज अग्रवाल का 49350 रुपये का बिल हुआ माफ
अनूपपुर के हजारों लोगों को मिला करोड़ो का लाभ
सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना से मिली राहत
अनूपपुर 5 जुलाई 2018/ बिजली का उपयोग किसी क्षेत्र विशेष के विकसित होने का एक महत्वपूर्ण पैमाना होता है। मनुष्य के रहन सहन को सहज बनाने, कृषको को कृषि कार्य मे सिंचाई आदि करने, आधुनिक दुनिया एवं विश्व से जुडने हेतु विद्युत आवश्यक है। प्रदेश के पिछड़े असंगठित श्रमिक एवं कृषको के लिए इस सुविधा को प्राप्त करने हेतु आवश्यक साधनो की कमी को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन की जनहितैषी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को 200 रुपये के फ्लैट रेट मे बिजली उपलब्ध कराने एवं बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु बकाया बिजली बिल माफी योजना क्रियान्वित की गयी है। योजना का शुभारंभ 3 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
अनूपपुर के कोतमा बस्ती के निवासी श्री मनोज अग्रवाल को जब उनके बकाया 49350 रुपये के विद्युत बिल हेतु स्वीकृत पत्र मिला, तो वे आहलादित हो उठे। आपने शासन को धन्यवाद दिया और कहा मुख्यमंत्री जो जो कहते है वो करते हैं। मेरे हाथ मे स्थित यह स्वीकृति पत्र इस बात का प्रमाण है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
सरल बिजली बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना से अनूपपुर ज़िले मे अब तक 15 हजार 89 लोगों को 6 करोड़ 51 लाख रुपये का योजनांतरगत लाभ प्राप्त हो चुका है। ग्राम थेरीपठार के हजारी सिंह को 21217 रुपये, ग्राम किरगी की रुपतिया बाई महरा का 20401 रुपये , पकरी टोला के सम्पत सिंह के 20139 रुपये का बिल, सुनहरा के मानसिंह का 16376 रुपये, हर्रा टोला के हेम लाल का 12274 रुपये, अनूपपुर बस्ती के ठाकुरदीन बसोर का 11456 रुपये का बिल, परसवार के पंचू वर्मा का 19962 रुपये का बिल, बैरी बांध के चमरु कोल का 16950 रुपये का बिल, दुलहरा के घनश्याम पटेल के 21260 रुपये के बिल समेत अनूपपुर के हजारों लोगों को करोड़ो का लाभ हुआ है। सभी वर्ग सभी तबको के लोगों को जाति धर्म के बंधन से मुक्त यह योजना समाज मे समानता लाने का प्रयास है।
अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. क. लि. श्री प्रमोद गेदाम ने अपील की है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु सरल बिजली बिल योजना एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018 योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएलकार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्रआईडी के साथ शिविर में अथवा नजदीकी वितरण केंद्र मे उपस्थित होकर अपना नामांकन कराए।
No comments:
Post a Comment