| कुपोषण दूर करने के लिए करें परिणाम मुलक कार्यवाही - कमिश्नर |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे. के. जैन ने महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहडोल संभाग में कुपोषण की स्थिति को दूर करने के लिए परिणाम मूलक कार्यवाही करें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह लोगों को समुचित रोजगार मुहैया कराएं। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ें स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर विस्तार करें। लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं में सुधार करें। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर से बेहतर संदर्भ सेवाएं उपलब्ध कराएं। ताकि लोग कुपोषण की स्थिती से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सके। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में दस्तक अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। दस्तक अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों का टीकाकरण होना चाहिए। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नाश्ता और भोजन अलग-अलग मिलना चाहिए तथा नाश्ता और भोजन साफ-सुथरी स्थिति में मिलना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मिलने वाला मध्यान्ह भोजन किचन शैड में तैयार होना चाहिए और साफ-सफाई के साथ तैयार होना चाहिए। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर आंगनवाड़ी केंद्रों छात्रावासों आश्रमों का निरीक्षण करें तथा वहां छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री एवं संदर्भ सेवाओं का निरीक्षण करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी छात्रावासों,आश्रमों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन एवं अन्य भोज्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न से निर्मित होना चाहिए। तथा खाद्यान्न बनाते समय स्वच्छता होना चाहिए, तथा खाद्यान्न तैयार करते समय स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टरों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं के संबंध में चर्चा करते हुए कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग की सभी आंगनवाड़ी केंद्र समय पर खुलना चाहिए तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सभी संदर्भ सेवाएं समय पर मुहैया होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्यान भोजन का निर्माण कुकिंग गैस से होना चाहिए। बैठक में स्वच्छता अभियान की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए विशेष चौपालों का आयोजन किया जाए। चौपालों में लोगों को शौचालय की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी जाए, कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए गणमान्य नागरिकों के सहयोग के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वच्छता समन्वयक ब्लॉक समन्वयकों को शौचालय निर्माण का साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्य दें तथा लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने पर स्वच्छता समन्वयक को एवं ब्लॉक समन्वयकों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें तथा ऐसे उदासीन समन्वयकों के विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित तिथियों में शहडोल संभाग के सभी जिले ओडीएफ घोषित हो जाना चाहिए। इसके लिए सभी कलेक्टर निरंतर प्रयास करें। बैठक में शहडोल कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी, कलेक्टर उमरिया श्री माल सिंह, संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री जगदीश सरवटे, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सुखदेव मरावी, उपसंचालक कृषि श्री जे.एस.पेन्द्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश पांडे, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री बीएल प्रजापति एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Thursday, July 5, 2018
कुपोषण दूर करने के लिए करें परिणाम मुलक कार्यवाही - कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment