| राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को मिला तीसरा स्थान |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ में पिछले दिनों खेली गई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने प्रदेश को एक रजत और चार कांस्य पदक दिलाए। यह पहला अवसर था जब अकादमी की कुश्ती खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने रजत पदक विजेता खिलाड़ी हिमांशी पंजाबी और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी माधुरी पटेल, प्रियंका यादव, प्रियांशी प्रजापत और हंसाबेन राठौर को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगामी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतना आपका लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी हिमांशी पंजाबी ने 66 किलोग्राम भारवर्ग में खेले गए क्वार्टर फायनल मुकाबले में झारखंड और सेमी फायनल मुकाबले में केरल की खिलाड़ी को परास्त किया और फायनल में रजत पदक जीता। इसी प्रकार अकादमी की खिलाड़ी माधुरी पटेल ने 36 किलोग्राम, प्रियंका यादव ने 58 किलोग्राम, प्रियांशी प्रजापत ने 50 किलोग्राम और हंसाबेन राठौर ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में म.प्र.कुश्ती अकादमी के प्रशिक्षक विनय प्रजापति और सुश्री रेखारानी के नेतृत्व में भागीदारी कर पदक अर्जित किए। |
Thursday, July 5, 2018
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को मिला तीसरा स्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment