सुबह 6 से शाम 7 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्ध
अनूपपुर 05 जुलाई 2018 / कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी में पावर ट्रान्सफार्मर क्षमता वृद्वि के कार्य कराये जाने कारण दिनांक 06 जुलाई 2018 को सुबह 06.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा इस कार्य के कारण उक्त उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर एवं 33/11 के.व्ही. वेंकटनगर उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर बन्द रहेगें। इसके कारण जैतहरी, बेंकटनगर एवं अन्य ग्रामों का भी विद्युत प्रवाह बन्द रहेगा। सम्मानीय उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिये खेद है।

No comments:
Post a Comment