Monday, July 23, 2018

ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी की जा रही है राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष

ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी की जा रही है राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष


अनूपपुर 23 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर॰पी॰ तिवारी ने बताया कि ईवीएम मशीनो की प्रथम स्तर जाँच का कार्य न्यू पॉलीटेकनिक कॉलेज परसवार में किया जा रहा है। एफ़एलसी अंतर्गत ईवीएम मशीनो की साफ़ सफ़ाई , प्रत्यक्ष जाँच, उनके सभी फ़ंक्शन एवं कार्य क्षमता की जाँच, केबल कनेक्शन, बैटरी की स्थिति, पुराने डाटा को हटाने का कार्य, बैलेट ऑपरेशन की जाँच, रैंडम मॉक पोल का कार्य राजनैतिक दलो/ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। डॉ तिवारी ने यह भी बताया कि वीवीपीएटी मशीनो का भौतिक सत्यापन, बैटरी की स्थिति एवं गतिविधियों की टेस्टिंग भी केंद्र में की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें