आईएफ़एमआईएस वाउचर फ़ीडिंग एवं महँगाई भत्ता भुगतान हेतु समस्त डीडीओ आवश्यक कार्यवाही शीघ्रातीशीघ्र करें- कलेक्टर
अनूपपुर 23 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को यह स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को उनकी मेहनत का उनकी सेवाओं का उचित पारितोषिक समय से प्रदान करवाना समस्त सम्बंधित डीडीओ का दायित्व है। इस हेतु आईएफ़एमआईएस वाउचर की फ़ीडिंग का कार्य, एरीयर राशि के भुगतान हेतु आवश्यक औपचारिकताएँ, सेवा पुस्तिका जाँच हेतु आईएफ़एमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन वेतन नियमन, दैनिक वेतन भोगी एवं स्थायी कर्मियों के भुगतान की जानकारी, एनपीएस डाटा की जाँच सुधार एवं सत्यापन का कार्य शीघ्रातिशीघ्र सम्पादित करें। इन गतिविधियों की पूर्ति न होने के कारण अगर किसी शासकीय सेवक को भुगतान नहीं हो पाता है तो सम्बंधित डीडीओ ज़िम्मेदार होंगे।
इसके अतिरिक्त आपने बताया कि देयको के जनरेशन के पश्चात अगले दिन सायं 3 बजे तक कोषालय में देयको का प्रस्तुतीकरण अनिवार्य रूप से करे। ऐसा न होने पर देयक अस्वीकृत कर दिए जाएँगे। डीडीओ इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। आपने यह भी कहा कि ऐसे शासकीय सेवक जिनके वेतन किसी कारण से रोके गए हैं उनकी सूची भी सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोषालय में शीघ्रतीशीघ्र उपलब्ध कराए।
No comments:
Post a Comment