आधार केंद्रो का संचालन अब सिर्फ़ शासकीय भवनो में होगा
अनूपपुर 23 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आधार केंद्रो का संचालन अब सिर्फ़ शासकीय भवनो में होगा।इस हेतु आपने समस्त ग्राम पंचायतों में उपयुक्त शासकीय भवनो का चिन्हांकन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। आपने यह भी बताया कि हर तहसील एवं जनपद कार्यालय में आधार केंद्र होना अनिवार्य रहेगा। इस हेतु आपने सम्बंधित तहसीलदार एवं सीईओ जनपद को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
No comments:
Post a Comment