फ़ुलकोना के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
अनूपपुर 23 जुलाई 2018/ देश को स्वच्छ बनाना यहाँ निवास कर रहे है हर एक नागरिक की ज़िम्मेदारी है।सभी के प्रयास एवं ज़िम्मेदार क्रियाकलापों से ही देश को स्वच्छ रखा जा सकता है। स्वच्छता की शुरुआत होती है स्वयं से अपने घर से। इसी क्रम में यह आवश्यक है कि सर्वप्रथम हम स्वयं को अपने आस पास के परिवेश को साफ़ रखें निर्मल रखें।अनूपपुर को स्वच्छ बनाने की इस मुहिम में अब बच्चे भी शामिल हो चुके हैं। शासकीय माध्यमिक विद्यालय फ़ुलकोना के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। बच्चों ने नारों एवं चित्रों के पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं और उन्होंने ने भी स्वच्छता की अलख जगाने का कार्य किया।
No comments:
Post a Comment