सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणो एवं लोक सेवा गारंटी की सेवाओं का समय से प्रदान करें
अनूपपुर 23 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त अधिकारियों को यह स्पष्ट किया है कि सीएम हेल्पलाइन शासन एवं जनता के बीच की दूरी को कम करने का माध्यम है। इनमे प्रकरणो को अनावश्यक लम्बित रखना अथवा उदासीनता की वजह से प्रकरणो का अनुत्तरित अग्रेषित होना स्वीकार्य नहीं है। श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित सेवाओं की समय सीमा में प्राप्ति नागरिकों का अधिकार है। नागरिकों के अधिकारों की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी इस हेतु पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहें।
No comments:
Post a Comment