Monday, July 23, 2018

स्वच्छता की संकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु करें विशेष प्रयास- डॉ सिडाना स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 1 अगस्त से

स्वच्छता की संकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु करें विशेष प्रयास- डॉ सिडाना
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 1 अगस्त से

अनूपपुर 23 जुलाई 2018/मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि 1 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण एक विशेष दल द्वारा किया जाएगा। इस दल की रिपोर्ट के आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ज़िलो की रैंकिंग की जाएगी। सर्वेक्षण में सुविधाओं की उपलब्धता (व्यक्तिगत शौचालय,सामुदायिक शौचालय,कचड़ा अपशिष्ट प्रबंधन आदि), शासकीय संस्थानो की स्वच्छता (विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रो, पंचायत भवन आदि) एवं नागरिकों की राय के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता की स्थिति का आंकलन किया जाएगा।डॉ सिडाना ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को शासकीय संस्थानो एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सामान्य स्वच्छता पर ध्यान देकर सर्वेक्षण के साथ साथ अनूपपुर में स्वच्छता की संकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु विशेष प्रयास करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें