| जिले को स्वच्छ बनाने हेतु समस्त विभागों को सौपी गई जिम्मेदारियां |
| अनुपपुर | 01-जून-2018 |
जिले को खुले में शौचमुक्त करने हेतु कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा जिले के समस्त विभागों को इस अभियान से जोड़कर एकीकृत प्रयास की कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक जिलाधिकारी को ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है। ये अधिकारी मैदानी अमले के सम्पर्क में रहकर हर गांव में वहीं के निवासियों को प्रेरित कर प्रेरक दल का गठन करायेंगे। इन प्रत्येक दलों की सहायता से गांवों के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शौचालयों के उपयोग के लिये प्ररित किया जायेगा।
इस कार्य हेतु जिलाधिकारियों को एवं मैदानी अमलों को प्रशिक्षित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले के समस्त निवासियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। |
Friday, June 1, 2018
जिले को स्वच्छ बनाने हेतु समस्त विभागों को सौपी गई जिम्मेदारियां
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment