Friday, June 1, 2018

प्रत्येक बूथ के लिए नियुक्त करे बीएलए - डॉ आर पी तिवारी नगरपालिका/ पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

प्रत्येक बूथ के लिए नियुक्त करे बीएलए - डॉ आर पी तिवारी
नगरपालिका/ पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर 1 जून 2018/ नगरपालिका/पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 हेतु स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक मे उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी ने  राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लैवल एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा है। उक्त बैठक में मतदाता सूची संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गयी।
 श्री तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची के संबंध मे दावे-आपत्ति 30 मई से 8 जून तक दावा-आपत्ति केन्द्र पर लिये जायेंगे। दावे-आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 2 जुलाई 2018 को किया जायेगा। इस हेतु विशेष कार्यालय स्थापित किये जायेंगे। बैठक मे राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों समेत रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें