| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी |
| अनुपपुर | 01-जून-2018 |
राज्य शासन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के मानदेय में एक जून 2018 से वृद्धि के आदेश जारी किये हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अतिरिक्त मानदेय राशि रूपये 2000 प्रतिमाह में वृद्धि की जाकर कुल राशि 7000 रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय रूपये 3000 और अतिरिक्त मानदेय रूपये 7000 अर्थात कुल रूपये 10,000 प्रतिमाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय के रूप में दिये जायेंगे।
आंगनवाड़ी सहायिका का अतिरिक्त मानदेय रूपये 1000 प्रतिमाह में वृद्धि कर रूपये 3500 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय रूपये 1500 और अतिरिक्त मानदेय 3500 अर्थात कुल राशि रूपये 5000 प्रतिमाह आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय के रूप में दी जायेगी। उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का अतिरिक्त मानदेय रूपये 1000 प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 3500 प्रतिमाह किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय रूपये 2250 और अतिरिक्त मानदेय रूपये 3500 इस तरह कुल रूपये 5750 प्रतिमाह मानदेय के रूप में उन्हें देय होंगे। |
Friday, June 1, 2018
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment