| प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में कोई परिवर्तन नहीं |
| 9 जून को होगा लेपटॉप वितरण का कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 01-जून-2018 |
आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने स्पष्ट किया है कि विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में लेपटॉप क्रय की राशि के नियमों कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लेपटॉप वितरण का कार्यक्रम 9 जून को लाल परेड ग्राउंड में होगा।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वर्ष 2017-18 की परीक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ वर्ग के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप की राशि वितरित की जायेगी। अन्य वर्गों के 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप क्रय के लिये राशि प्रदान की जायेगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 फरवरी, 2018 द्वारा जारी योजना के स्वरूप अथवा पात्रता में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। |
Friday, June 1, 2018
प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में कोई परिवर्तन नहीं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment